टनकपुर। जनपद चंपावत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा संसद में इस ऐतिहासिक बिल के विरोध के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई।

कार्यक्रम का एकत्रीकरण मिलन वाटिका, निकट डिग्री कॉलेज, टनकपुर में हुआ, जहाँ से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में रैली प्रारंभ हुई। रैली मिलन वाटिका से तुलसीराम चौराहे होते हुए मुख्य बाजार तक पहुँची, जहाँ नारेबाजी और जनजागरूकता के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य बाजार के चौराहे पर हुआ।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सतीश चंद्र भट्ट तथा जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा इस बिल के विरोध को महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति नकारात्मक सोच का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं संयोजक जतिन देऊपा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विश्वकर्मा जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनबसा गीता देवी, बबीता गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुमार, ओबीसी मोर्चा कुमाऊं सहसंयोजक रवि प्रजापति, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश भट्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष टनकपुर मनीष बिष्ट, सौरभ गुप्ता सहित हरीश जोशी, पवन पंत, नितिन डांगी, तनुज जोशी, सौरभ पांडे, चारु बसेड़ा, लीला मिश्रा, जानकी शर्मा, शशांक गोयल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला मंत्री हंसा जोशी, श्रीमती अनीता यादव एवं श्रीमती रीता कलखुड़िया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन सामाजिक जागरूकता, महिला सम्मान और जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।


