in , , , , , , , , ,

टनकपुर में महिला शोषण के खिलाफ गरजा कांग्रेस का आंदोलन, तुलसी चौराहे पर गूंजे विरोध के स्वर, कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा समेत कार्यकर्ताओं का हंगामा।

आरोपों और विरोध के बीच गरमाई राजनीति, आनंद मेहरा ने उठाई महिला सुरक्षा की आवाज।

टनकपुर, 21 अप्रैल (मंगलवार): महिला शोषण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को टनकपुर के तुलसी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

हालांकि पहले पुतला दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुए नारेबाजी के माध्यम से अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान आनंद मेहरा ने एक स्थानीय दुकानदार शहंशाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे भाजपा से जुड़ा बताया और कहा कि उस पर कई महिलाओं द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप लगाए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, इस मामले में दो महिलाओं ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते उसे पहले गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया और आनंद मेहरा को हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

आनंद मेहरा ने रिहाई के बाद कहा कि वे लगातार जन समस्याओं और विशेषकर महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़ा यह मुद्दा बेहद गंभीर है और इस पर राजनीति से ऊपर उठकर ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

 

इस प्रदर्शन ने क्षेत्र में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मुद्दों पर प्रशासन को सख्ती से कदम उठाने चाहिए ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले शहंशाह की हैवानियत उजागर, काम का झांसा देकर महिलाओं का किया शोषण, दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर लंबे समय तक करता रहा ब्लैकमेल, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

टनकपुर महिला शोषण मामले में भाजपा का स्पष्ट रुख, आरोपी से कोई संबंध नहीं—कांग्रेस पर भ्रामक राजनीति का आरोप।