in , , , , , , , , ,

टनकपुर में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले शहंशाह की हैवानियत उजागर, काम का झांसा देकर महिलाओं का किया शोषण, दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर लंबे समय तक करता रहा ब्लैकमेल, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंपावत जिले के टनकपुर में शर्मनाक वारदात—दुकानदार ने मजदूरी मांगने पर महिलाओं को धमकाकर बनाया शिकार, जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, आरोपी समसुल हसन उर्फ शहंशाह गिरफ्तार

टनकपुर (चंपावत), 21 अप्रैल।

टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने काम करने वाली महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी समसुल हसन उर्फ शहंशाह (उम्र लगभग 50 वर्ष), पुत्र अब्दुल हक, निवासी वार्ड नंबर 2, मस्जिद कॉलोनी, टनकपुर, अपनी दुकान पर काम करने वाली दो महिलाओं को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िताओं ने बताया कि जब उन्होंने अपनी मजदूरी मांगी, तो आरोपी ने उन्हें डराया-धमकाया और दुकान के अंदर ही जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इतना ही नहीं, आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और दोनों महिलाओं को धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी को बताया तो वह वीडियो उनके परिजनों को भेजकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट कर देगा। इस डर के कारण पीड़िताएं लंबे समय तक चुप रहीं।

मामला तब सामने आया जब पीड़िताओं ने हिम्मत जुटाकर दिनांक 20 अप्रैल 2026 को कोतवाली टनकपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर को मामले की जांच सौंपी गई। जांच के दौरान साक्ष्य एकत्र करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी का आचरण पहले से ही संदिग्ध रहा है। उस पर पूर्व में भी महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे हैं। यहां तक कि एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ भी उसके गलत व्यवहार की चर्चा सामने आई थी, हालांकि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं का इस तरह शोषण होना गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खटीमा में पुलिस की पहल रंग लाई, युवाओं के बीच फुटबॉल मैच कराकर दिया नशा मुक्ति का मजबूत संदेश।

टनकपुर में महिला शोषण के खिलाफ गरजा कांग्रेस का आंदोलन, तुलसी चौराहे पर गूंजे विरोध के स्वर, कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा समेत कार्यकर्ताओं का हंगामा।