in , , , , , , , , , ,

क्रिमिनल से लेकर ट्रैफिक चालान तक – सभी पक्षों ने पाया न्यायालय में समाधान। न्यायिक अधिकारियों और PLV की टीम ने दिखाया समर्पण, लोक अदालत बनी ऐतिहासिक ।

टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 107 वादों का निस्तारण l 21 लाख से अधिक का सेटलमेंट, लोक अदालत बनी न्याय और सहमति की मिसाल l

टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 107 वादों का निस्तारण – ₹21 लाख से अधिक का सेटलमेंट

 

टनकपुर/चम्पावत।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के दिशा-निर्देश और अध्यक्ष/जिला जज के मार्गदर्शन में शनिवार, 13 सितम्बर 2025 को टनकपुर बाह्य न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय पीठ की अध्यक्षता आदरणीय श्रीमती प्रियांशी नागरकोटि, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) तथा आदरणीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री काजल रानी ने की।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 107 वादों का निस्तारण किया गया और ₹21,00,734 (इक्कीस लाख, सात सौ चौतीस रुपए) के सेटलमेंट संपन्न कराए गए।

 

क्रिमिनल कम्पाउंडेबल डिफेंस – 13 केस

 

एन.आई. एक्ट (धारा 138) – 10 केस

 

वैवाहिक/पारिवारिक विवाद – 01 केस

 

अन्य सिविल मामले – 02 केस

 

कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान (मोटर व्हीकल एक्ट) – 81 केस

 

 

न्याय और समझौते की मिसाल

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय कर्मचारी पेशकार श्री विजय वर्मा तथा पैनल लॉयर सुश्री सुनीता भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही PLV (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) अर्जुन सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल, इजहार अली, अजय गुर्रानी, प्रकाश आर्य, अमित, सोनी, शमशाद बानो, दीपा देवी, किरण जोशी, सोनी जंहा, रीता कनोजिया, किरण गहतोड़ी, प्रियंका पचौली, बबीता पुनेठा, ऋतु महर, हरिप्रिया जोशी, पूजा, राधिका और हरीश गौड़ की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

इसी क्रम में प्रो बोनो PLV टीम – सुश्री सुनीता टम्टा, प्रीति, स्वेता, आशीष, रुमाना परवीन, कमलेश, देव सिंह, पूजा देवी, मंजू पंत, नीमा देवी, पूजा चोसाली और नीतू देवी ने भी नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

न्याय की पहुँच सब तक

 

यह लोक अदालत न केवल मामलों के त्वरित निस्तारण का मंच बनी, बल्कि समाज में न्याय, सौहार्द और आपसी सहमति का सकारात्मक संदेश भी लेकर आई। अदालत में निस्तारित मामलों ने यह साबित किया कि संवाद और आपसी सहमति से बड़े से बड़े विवाद का समाधान संभव है।

 

सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों और PLV की समर्पित भावना ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल और ऐतिहासिक बना दिया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक सामान्य कार की कीमत से अधिक रुपयो में बिका एक खास नंबर 0001, 7 लाख 49 हजार रुपए में हुआ नीलाम।

नवोदय विद्यालय लोहाघाट में हिंदी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम