टनकपुर/चम्पावत।
वार्ड नंबर 10 कार्कीफार्म क्षेत्र की गली नंबर 4 में निर्माण सामग्री डालने से कई दिनों से जाम हुए रास्ते की समस्या आखिरकार शासन-प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलझ गई।
स्थानीय महिलाओं और निवासियों द्वारा उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गुहार लगाने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। संबंधित व्यक्ति को बुलाकर सख्ती से समझाया गया और भविष्य में इस तरह की गलती न करने की हिदायत भी दी गई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से अब गली का रास्ता साफ हो गया है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।
महिलाओं और बुजुर्गों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि –
“यह सिर्फ रास्ता खुलने की बात नहीं है, बल्कि हमारे जीवन की सुरक्षा का सवाल था। बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना अब सुरक्षित हो गया है।”

वार्ड नंबर 10 के सभासद शैलेन्द्र सिंह ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि –
“हम प्रशासन और मीडिया दोनों का आभार व्यक्त करते हैं। मीडिया ने हमारी समस्या को आवाज दी और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर जनहित में राहत पहुंचाई।”

स्थानीय लोगों ने भी भावुक शब्दों में मीडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से नहीं उठाया होता, तो शायद आज भी हम उसी परेशानी में फंसे रहते।
👉 यह मामला इस बात का प्रमाण है कि जनता की आवाज जब मीडिया और प्रशासन तक पहुँचती है, तो समस्याओं का समाधान अवश्य होता है। कार्कीफार्म गली नंबर 4 के लोगों ने राहत के साथ-साथ मीडिया और प्रशासन को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।


