in , , , , , , , , ,

टनकपुर पहुँचे पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, बोले – भाजपा को दीप पाठक जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरूरत l

टनकपुर में कार्यकर्ताओं की नाराज़गी पर बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री – “मामला जल्द सुलझेगा”

टनकपुर से विशेष रिपोर्ट

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे आज टनकपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप पाठक से उनके कार्यालय में भेंट की।

अरविंद पांडे ने दीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान एवं अनुशासित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जिस दौर में कांग्रेस पार्टी अपनी बुलंदियों पर थी और भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाया जाता था, उसी समय से दीप पाठक ने संगठन के लिए लगातार संघर्ष किया और पार्टी को चंपावत में मजबूती प्रदान की।

पूर्व मंत्री ने दीप पाठक के इस्तीफे की खबर पर कहा कि यह निर्णय मन को आहत करने वाला है। भाजपा को हमेशा से समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पाठक की नाराज़गी दूर कर ली जाएगी।

अरविंद पांडे ने इसे “भाजपा परिवार का आंतरिक मामला” बताते हुए कहा कि परिवार में नाराज़गी होना स्वाभाविक है, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहती। उन्होंने यह भी कहा कि वे दीप पाठक के विषय में संगठन के उच्च पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे।

भविष्य की राजनीति पर बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि “2027 में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी और यह सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही संभव होगा। इसलिए हमें विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा रहना होगा।”

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ख़बर का असर – टनकपुर में निर्माण सामग्री से बंद रास्ता, प्रशासन की सख्ती से खुला आवागमन l

#मेरा मुख्यमंत्री मेरा अभिमान – धामी का समर्पण जनता के लिए मिसाल l