in , , , , , , ,

#मेरा मुख्यमंत्री मेरा अभिमान – धामी का समर्पण जनता के लिए मिसाल l

देवभूमि को मिला सेवाभावी और ऊर्जावान नेता – पुष्कर सिंह धामी l

मेरा मुख्यमंत्री मेरा अभिमान – धामी का समर्पण बना जनता का विश्वास l

धामी का संकल्प – उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाना l

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की बागडोर संभाली है, तभी से उन्होंने खुद को पूरी तरह जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से धामी जी ने आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली। दिन-रात जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनना और समाधान करना उनका पहला कर्तव्य बन गया है।

कार्यकर्ताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी मात्र चार घंटे की नींद लेकर फिर से काम में जुट जाते हैं। चाहे आधी रात हो या तपती दोपहर, मुख्यमंत्री बिना थके और बिना रुके जनता के बीच पहुँचते हैं। संकट की घड़ी में वे हर समय जनता के साथ खड़े दिखाई देते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि धामी जी देवभूमि उत्तराखंड के पहले ऐसे युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। धामी जी का संकल्प है कि उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जाए और हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता मानते हैं कि मुख्यमंत्री धामी जैसा सेवाभावी नेतृत्व मिलना सच में उत्तराखंड का सौभाग्य है। उनका कहना है कि ऐसा मुख्यमंत्री न पहले कभी हुआ है और न आगे होगा।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर पहुँचे पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, बोले – भाजपा को दीप पाठक जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरूरत l

टनकपुर में जुटा दीप पाठक का समर्थन, कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता l