in , , , , , , , , ,

टनकपुर में जुटा दीप पाठक का समर्थन, कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता l

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का बयान—“दीप पाठक जैसे समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी का भविष्य” l

टनकपुर/चम्पावत।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफ़ाल और लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रविवार को भाजपा चम्पावत के पूर्व जिला अध्यक्ष दीप पाठक से उनके टनकपुर स्थित कार्यालय में भेंट की।

इस दौरान श्री चुफ़ाल ने कहा कि “दीप पाठक भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं अनुशासित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक संगठन की सेवा की है। उनके त्यागपत्र से हर कार्यकर्ता आहत है और मैं उनकी पीड़ा को भलीभांति समझता हूं।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी दीप पाठक जैसे स्वाभिमानी और समर्पित कार्यकर्ताओं की हमेशा जरूरत महसूस करती रही है और ऐसे कार्यकर्ता ही संगठन का भविष्य हैं। श्री चुफ़ाल ने भरोसा दिलाया कि दीप पाठक की नाराज़गी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है और परिवार के भीतर की नाराज़गियां संवाद से ही हल की जाएंगी।

लोहाघाट से दो बार विधायक रह चुके पूरन सिंह फर्त्याल ने भी दीप पाठक के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रमों ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत किया है और इसे शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि जिले में व्यक्ति विशेष की मनमानी अधिक समय तक नहीं चलने दी जाएगी।

फर्त्याल ने कहा कि “जो लोग यह कहते हैं कि दीप पाठक जैसे दस नेता और खड़े कर देंगे, वे खुद भी उनकी संगठन क्षमता के सामने कहीं नहीं टिकते। पाठक ने कोरोना काल में सेवा ही संगठन के ध्येय को जीवंत कर पूरे जिले को एकजुट रखा था।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिनमें उर्मिला चंद, विद्या जुकारिया, हंसा जोशी, मनोज तिवारी, किरण, रवि प्रजापति, अनीता यादव, मधु शर्मा, धर्मपाल आर्या, नरेंद्र, मनोज आर्य, मोहित, भुप्पी साही, पुष्कर चंद, आमबाग ग्राम प्रधान, छीनी गोठ ग्रामप्रधान, फागपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत कई नेता शामिल रहे।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

#मेरा मुख्यमंत्री मेरा अभिमान – धामी का समर्पण जनता के लिए मिसाल l

टनकपुर पुलिस का कमाल – मोबाइल चोरी का आरोपी 5 फोन समेत गिरफ्तार l