टनकपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मोबाइल चोरी के आरोपी को चोरी के माल सहित दबोचा
टनकपुर।
स्थानीय पुलिस ने सक्रियता और तत्परता दिखाते हुए मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वादी सबाब खाँ की तहरीर पर थाना टनकपुर में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी आकाश पुत्र स्व0 निसार निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना कोतवाली, जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 05 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास से आरोपी को धर दबोचा। बरामद मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी के खिलाफ धाराओं 305(a)/317(2) BNS में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास-
आरोपी आकाश पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें थाना कोतवाली पीलीभीत और थाना सुंगढी, जिला पीलीभीत से चोरी के आरोप शामिल हैं।
“टनकपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि कानून के शिकंजे से अपराधी नहीं बच सकते। स्थानीय लोग पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं।”
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम –
श्री चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर l
श्री तेज कुमार, प्रभारी चौकी मनीहारगोठ l
हेड कांस्टेबल कमल कुमार l
हेड कांस्टेबल विनोद यादव l


