अग्निशमन केंद्र टनकपुर ने JN पब्लिक स्कूल में किया मॉक ड्रिल, बच्चों को दी अग्नि सुरक्षा की अहम जानकारी

टनकपुर।
जनपद चम्पावत के अग्निशमन केंद्र टनकपुर द्वारा आज JN पब्लिक स्कूल टनकपुर में मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में लीडिंग फायरमैन वीरेंद्र कुमार ने विद्यालय के समस्त स्टाफ़ और छात्र-छात्राओं को प्राथमिक अग्नि सुरक्षा उपायों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम आग जलाकर बच्चों और स्टाफ को फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग की विधि सिखाई गई। आग बुझाने की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ी।

अग्निशमन दल ने आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, तुरंत बचाव के कदम उठाने और प्राथमिक सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी।

स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की इस पहल की जमकर सराहना की, और इसे जनहित में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।


