in , , , , , , , , ,

टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष का पलटवार – भ्रामक वीडियो से गुमराह किया जा रहा है जनता को l

पार्षदों के निशाने पर परिषद, टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष बोले – जनता समझदार है, सब जानती है l

‘जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता’ – टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष का बड़ा बयान l

टनकपुर/चम्पावत, 25 अगस्त 2025।

टनकपुर नगर पालिका परिषद एक बार फिर सुर्खियों में है। नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शासन का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश के नगर निकायों को स्वच्छ भारत, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए नई योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

 

लेकिन इसी दौरान नगर पालिका परिषद के हालातों पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए।

 

👉 सोशल मीडिया पर कल दिनांक 25 अगस्त 2025 को पार्षद वकील अंसारी एवं चचित शर्मा के बयानों ने हलचल मचा दी। इनका कहना है कि परिषद में पारित प्रस्तावों का क्रियान्वयन न होने से वे नाराज़ हैं और उन्होंने सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात भी कहीl

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि पूर्व सभासद योगेश पांडे के द्वारा यह कहा जाना कि मैं सबसे ज्यादा वोट पाने और सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाला व्यक्ति हूं तथा मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं कहीं ना कहीं यह हास्यास्पद लगता है क्योंकि वर्तमान समय में वार्ड नंबर 9 से बबीता वर्मा सभासद के रूप में चुनी गई है l

 

अध्यक्ष ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल जनता की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है, लेकिन कुछ पार्षद राजनीतिक कारणों से अधिशासी अधिकारी की लापरवाही का ठीकरा उन पर फोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भ्रामक वीडियो डालकर उन्हें जबरन जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

📌 सफाई ठेका विवाद को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रस्ताव बोर्ड की सहमति से पारित हो चुका है और निविदा भी तैयार है, मगर अधिशासी अधिकारी द्वारा फाइल को निदेशालय नहीं भेजा गया, जिसके कारण काम अटका हुआ है।

 

अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि वे प्रतिदिन वार्ड नंबर 8 बाजार स्थित कैंप कार्यालय खोलकर आम जनता की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

 

➡️ उन्होंने विपक्षी पार्षदों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बहुत समझदार है और विकास कार्यों में बाधा डालने की राजनीति को अच्छी तरह पहचानती है। उनके अनुसार नगर की गलियां और मोहल्ले आज भी चल रहे विकास कार्यों के साक्षी हैं, वहीं पंचमुखी मंदिर की सीढ़ियों व शारदा घाट सौंदर्यीकरण जैसे प्रोजेक्ट भी पूरे कराए गए हैं।

 

अंत में अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ नगर का सुनियोजित विकास और जनता की समस्याओं का समाधान है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर अग्निशमन दल की शानदार पहल – JN पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल आयोजित l

मनिहार गोठ में गूँजी विधिक जागरूकता की आवाज़, ग्रामीणों को मिली न्याय की राह l