in , , , , , , , , ,

मनिहार गोठ में गूँजी विधिक जागरूकता की आवाज़, ग्रामीणों को मिली न्याय की राह l

टनकपुर में चला विधिक जागरूकता अभियान, पीएलवी व पैनल लॉयर की रही अहम भूमिका l

ग्राम मनिहार गोठ में जन-जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को मिली विधिक जानकारी,                जन-सेवाओं से जुड़े विवादों का निस्तारण अब होगा आसान – ग्रामीणों में फैलाई गई कानूनी जानकारी

  

टनकपुर/चम्पावत, 26 अगस्त 2025 (मंगलवार)।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देश पर ग्राम मनिहार गोठ में आज एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ग्रामीणों को बताया गया कि कोई भी व्यक्ति जन-उपयोगी सेवाओं से जुड़े प्रकरणों, वादों या समस्याओं के निस्तारण हेतु सीधे स्थायी लोक अदालत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में शुल्क की बचत होती है और अधिकतम 60 दिनों के भीतर विवादों का निस्तारण किया जाता है। ग्रामीणों को बिजली, पानी, वायु, सड़क परिवहन, रेल, डाक और टेलीफोन जैसी जन-सेवाओं से जुड़े मामलों में कानूनी जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही, आने वाली 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा। ग्रामीणों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत एवं स्थायी लोक अदालत से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।

बाह्य न्यायालय टनकपुर में पैनल लॉयर श्री विजय शुक्ला तथा पीएलवी इजहार अली, बिजेंद्र अग्रवाल, हरीश गौड़, राजेंद्र प्रसाद ने “राष्ट्रीय निशान जागरूकता अभियान” चलाया। उन्होंने आने वाले लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति सम्मान, आदर और देशभक्ति की भावना को हृदय से अपनाएँ और समाज में भी इसका संदेश फैलाएँ।


इस अभियान में 56 ग्रामीण लाभार्थियों ने भाग लिया।

पी.एल.वी. (अधिकार मित्र) इज़हार अली, शमशाद बानो और किरन जोशी ने भी ग्रामीणों को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष का पलटवार – भ्रामक वीडियो से गुमराह किया जा रहा है जनता को l

भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजनl