in , , , , , , , ,

भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजनl

विजन पब्लिक स्कूल रहा विजेता, प्रांत स्तर पर करेगा टनकपुर का प्रतिनिधित्वl

समाज निर्माण में अग्रणी भारत विकास परिषद का अनुकरणीय प्रयास l

स्थान: मिलन वाटिका, टनकपुर | दिनांक: 28 अगस्त 2025

 

भारत विकास परिषद, जो सदैव राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती रही है, ने एक और सफल आयोजन के तहत आज टनकपुर के मिलन वाटिका में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया l

प्रतियोगिता में प्रस्तुत सभी गीत भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और संस्कृत भाषा की गरिमा से परिपूर्ण थे। हिंदी व संस्कृत में गाए गए इन गीतों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। यह प्रतियोगिता जिला, प्रांत और राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व को बढ़ावा देना है।

इस प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांत स्तर पर प्रतिभाग करने का गौरव प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर ब्लू माउंटेन स्कूल तथा तृतीय स्थान पर पैरामाउंट पब्लिक स्कूल रहे। सभी प्रतिभागी विद्यालयों को स्मृति चिन्ह, प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी सुश्री वंदना वर्मा जी रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारत विकास परिषद के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी को देश की संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी रहे, जिन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा संचालित सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए, सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक श्री विशाल गोयल (खटीमा) जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं परिषद के समर्पित कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए श्री अंकुर टंडन जी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती लीला तिवारी, कुमारी निकिता राय एवं श्री रविंद्र पांडे जी सम्मिलित रहे, जिन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन नवल किशोर तिवारी, विनय अग्रवाल एवं डॉ. मनुश्र्वा आर्य द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

इस सफल आयोजन में भारत विकास परिषद के समर्पित पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे:

अध्यक्ष भुवन चंद जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, महिला सहभागिता प्रमुख सीमा अग्रवाल, संरक्षक राजीव आर्य, सदस्यगण: राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रोहतास अग्रवाल, रवि प्रजापति, गिरीश शर्मा, नवीन कोहली, दीपक शारदा, छवि गुप्ता, बीना अग्रवाल, विम्मी आर्य, शिखा शारदा, अनीता शारदा, रेनू अग्रवाल, रीना कोहली, रेखा जोशी, राधेश्याम गढ़कोटी, शशांक गोयल, अजय देवपा आदि।

भारत विकास परिषद केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्था शैक्षणिक, स्वास्थ्य, सेवा एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में भी अग्रसर है। परिषद द्वारा समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, योग सत्र, पर्यावरण जागरूकता अभियान और छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जाती रही हैं।

इस प्रकार के आयोजनों से न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है, बल्कि भारत की महान संस्कृति, भाषा और परंपरा को सहेजने व आगे बढ़ाने का कार्य भी सफलतापूर्वक होता है।

भारत विकास परिषद को इस आयोजन की हार्दिक बधाई एवं समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा हेतु सादर अभिनंदन।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनिहार गोठ में गूँजी विधिक जागरूकता की आवाज़, ग्रामीणों को मिली न्याय की राह l

टनकपुर: नशा मुक्ति केंद्र बनबसा में विधिक साक्षरता शिविर, सिविल जज प्रियांशी नगरकोटी रहीं मुख्य अतिथि