टनकपुर के वार्ड नंबर 10 कार्कीफार्म क्षेत्र की गली नंबर 4 में निर्माण सामग्री डालने से स्थानीय निवासियों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई, महिलाओं सहित सभासद ने उप जिलाअधिकारी से मलबा हटाने की लगाई गुहार l
टनकपुर/चम्पावत।
शहर के काकीफार्म क्षेत्र की गली नंबर 4 के निवासी इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे है। स्थानीय निवासियों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से उप जिलाधिकारी टनकपुर को अवगत कराया है कि मोहल्ले में निर्माण सामग्री सड़क पर डाल दिए जाने से पूरा रास्ता बाधित हो गया है।

महिलाओं ने बताया कि गली में निर्माण कार्य के नाम पर रेत, बजरी और ईंट डालकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि स्कूली बच्चे रोजाना मलबे से होकर गुजरने को मजबूर हैं। जिससे फिसलने और चोट लगने की घटनाओं की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। संकरी गलियों में पहले ही आवाजाही मुश्किल है और अब मलबा डालने से लोगों का अपने ही घर तक पहुँचना दुष्वार हो गया है।

स्थानीय लोगों ने भावुक अपील करते हुए कहा कि
“हमारे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, बुजुर्गों को भी आना-जाना होता है, लेकिन रास्ता बंद हो जाने के कारण हम सब परेशान हैं। यदि किसी को रात में तुरंत अस्पताल ले जाने की नौबत आ जाए तो यह बंद रास्ता जानलेवा भी साबित हो सकता है।”

प्रार्थना पत्र में महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ रास्ता बंद होने की नहीं, बल्कि जीवन को खतरे में डालने वाली स्थिति है।

वार्ड नं. 10 के सभासद शैलेन्द्र सिंह ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तुरंत कार्यवाही करने की सिफारिश की है।
—
👉 यह खबर स्थानीय लोगों की पीड़ा को उजागर करती है और साथ ही प्रशासन से उम्मीद भी जताती है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

