in , , , , , , ,

टनकपुर-चंपावत में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्सव, कैंप कार्यालयों में गूंजे जयघोष l

79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कैंप कार्यालय टनकपुर व चंपावत में देशभक्ति के रंग बिखरे l

टनकपुर/चंपावत, 15 अगस्त 2025।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार कैंप कार्यालय टनकपुर एवं चंपावत में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

टनकपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं, चंपावत में विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने ध्वजारोहण कर सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने हेतु उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कुछ दिन पूर्व शारदा नहर में साहस और तत्परता का परिचय देकर एक महिला की जान बचाने वाले स्थानीय निवासी श्री नफीस हुसैन (मनिहार गोठ) को कैंप कार्यालय में सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल द्वारा उनकी वीरता की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और हर नागरिक को संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आना चाहिए।

दोनों कैंप कार्यालयों में तिरंगे की शान के साथ देशभक्ति गीतों, जोशपूर्ण नारों और सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का समस्त स्टाफ, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे l

 

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए राकेश अग्रवाल का मिठास भरा तोहफ़ा” l

टनकपुर की गलियों में मलबे ने रोका रास्ता, अपने ही घर पहुंचना हुआ मुश्किल, महिलाएं पहुँची प्रशासन की चौखट पर l