in , , , , , ,

टनकपुर में बढ़ती चोरी की वारदातें, अब दिनदहाड़े जनरल स्टोर से तेल का कंटर चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

टनकपुर में चोरों के हौसले बुलंद, दुकान से तेल का कंटर लेकर फरार, CCTV में कैद हुए चेहरे

टनकपुर में बढ़ती चोरी की वारदातें, अब दिनदहाड़े जनरल स्टोर से तेल का कंटर चोरी, CCTV में कैद हुई घटना l

टनकपुर (चंपावत)।

टनकपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जहां कुछ दिन पहले ग्राम खेतखेड़ा स्थित शिव मंदिर में चोरी की गई, वहीं दो दिन पूर्व टनकपुर में एक दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें चोरों ने CCTV कैमरा भी तोड़कर फेंक दिया था।

ताजा मामला वार्ड नंबर 6 का है, जहां एक जनरल स्टोर से दिनदहाड़े तेल का कंटर चोरी कर लिया गया। घटना आज सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान में मौजूद ग्राहकों से बातचीत कर रहे थे इतने में तीन अज्ञात युवक उनकी दुकान के पास पहुंचे और मौका देखकर एक तेल का कंटर उठाकर फरार हो गए।

इस पूरी घटना का वीडियो दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। जब स्थानीय लोगों ने फुटेज खंगाला तो तीन युवक एक संकरी गली से भागते हुए दिखाई दिए, जिनमें से एक के हाथ में नया तेल का टीन साफ नजर आ रहा है।

 

घटना की जानकारी तत्काल टनकपुर थाने को दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। आमजन रात हो या दिन, अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं व्यापारी वर्ग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहा है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर पीलीभीत चुंगी पर दुकान में सेंधमारी की नाकाम कोशिश, चोर का चेहरा कैमरें में साफ l

टनकपुर में भाजपा मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन