in , , , , ,

धुरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदार पूजा भट्ट को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन चुनाव चिन्ह ‘कप प्लेट’ l

धूरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदार पूजा भट्ट को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन

धूरा/अमोडी

धूरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु दावेदारी ठोकने वाली पूजा भट्ट को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र की जमीनी समस्याओं जैसे भू-कटाव, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, जर्जर सड़कें, पेयजल संकट, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की आवश्यकता और प्राचीन मंदिरों के संरक्षण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता पर रखते हुए पूजा भट्ट ने अपनी उम्मीदवारी दर्ज की है। उन्हें ‘कप प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

 

पूजा भट्ट का कहना है कि “मेरे क्षेत्र में आने वाले 24 से अधिक गांवों का समग्र विकास मेरा मुख्य उद्देश्य है। मैं जनता से वादा करती हूं कि जीत के बाद हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचेगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

 

पूजा भट्ट को राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन अपने परिवार से भी प्राप्त है। उनके पति नवीन भट्ट पूर्व में धूरा-अमोड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि नवीन भट्ट के बड़े भाई पूर्व में धूरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में परिवार की मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि भी पूजा भट्ट के पक्ष में जाती दिख रही है।

 

जनता के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि, सामाजिक सरोकार और सक्रियता के चलते गांव-गांव में उनका जनसम्पर्क अभियान जोरों पर है। जानकारों का मानना है कि यदि यही रुझान बना रहा तो पूजा भट्ट भारी मतों से विजयी हो सकती हैं।

 

संवाददाता – शुभम गौड़

स्थान – धूरा क्षेत्र, टनकपुर चम्पावत

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धुरा 10 क्षेत्र से हिमानी बोहरा जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार चुनाव चिंह कुल्हाड़ी

डीएम मनीष कुमार का औचक निरीक्षण टनकपुर अस्पताल में मिली खामियां ड्रामा सेंटर को लेकर दिए महत्वपूर्ण संकेत l