धुरा क्षेत्र से हिमानी बोहरा बनीं जिला पंचायत सदस्य पद की सबसे प्रबल दावेदार, चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी

टनकपुर/चंपावत।
पंचायती चुनावों की सरगर्मी के बीच धुरा क्षेत्र की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने इस बार अपने छोटे भाई की धर्मपत्नी हिमानी बोहरा को जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनावी मैदान में उतारा है। उनका चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी निर्धारित किया गया है।
हिमानी बोहरा को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनचर्चा है। उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रही हैं। सुंदर सिंह बोहरा का लंबे समय से क्षेत्र में विकास और सामाजिक सेवा का अनुभव हिमानी बोहरा की उम्मीदवारी को मजबूत आधार दे रहा है।
हिमानी बोहरा ने नामांकन के बाद अपने संबोधन में कहा कि,

> “मैं जनसेवा को ही अपना धर्म मानती हूं। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए मैं निरंतर कार्य करूंगी।”
चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी के साथ वे जनसंपर्क अभियान में जुट गई हैं और गांव-गांव जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं। क्षेत्र के लोग उनके सादगीपूर्ण व्यवहार और साफ नीयत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि सुंदर सिंह बोहरा का जनाधार और हिमानी बोहरा की स्वच्छ छवि उन्हें अन्य प्रत्याशियों की तुलना में काफी मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा करती है।
अब देखना यह है कि क्या हिमानी बोहरा जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए जिला पंचायत की कुर्सी तक पहुंच पाती हैं या नहीं।


