in , , , , ,

धुरा क्षेत्र से हिमानी बोहरा जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार चुनाव चिंह कुल्हाड़ी

धुरा क्षेत्र से हिमानी बोहरा जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार

टनकपुर/चंपावत।

धुरा क्षेत्र की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने आगामी पंचायती चुनाव में अपने छोटे भाई की धर्मपत्नी हिमानी बोहरा को जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही हिमानी बोहरा को क्षेत्र से सबसे प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

सुंदर सिंह बोहरा का धुरा क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय जनसेवा का अनुभव और मजबूत जनाधार है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और जनता से सीधे जुड़ाव के कारण विशेष पहचान बनाई है। अब उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और जनसमर्थन को हिमानी बोहरा के पक्ष में समर्पित करते हुए उन्हें जनता के समक्ष एक सशक्त विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है।

हिमानी बोहरा एक शिक्षित, जागरूक और समाजसेवी महिला के रूप में जानी जाती हैं। वे विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर सजग दृष्टिकोण रखती हैं। चुनावी दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि वे “जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी और क्षेत्र के हर वर्ग की आवाज़ बनकर पंचायत में प्रतिनिधित्व करेंगी।”

धुरा क्षेत्र की जनता के बीच उनके समर्थन में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर युवाओं तक, हिमानी बोहरा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। वहीं, स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में भी उनके मैदान में आने से नई हलचल शुरू हो गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि हिमानी बोहरा किस प्रकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने में सफल होती हैं और क्या धुरा क्षेत्र की जनता एक बार फिर बोहरा परिवार पर अपना भरोसा जताती है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘आदि अद्वैत संस्थान’ ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास का निरीक्षण, छात्रों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री l

धुरा 10 क्षेत्र से हिमानी बोहरा जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार चुनाव चिंह कुल्हाड़ी