in , , , ,

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को रवाना करने पहुंचे यह मुख्यमंत्री को प्रजापति समाज ने भेंट किया त्रिशूल धर्मशाला निर्माण की उठाई मांग-

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को रवाना करने पहुंचे मुख्यमंत्री को प्रजापति समाज ने भेंट किया त्रिशूल, धर्मशाला निर्माण की उठाई मांग

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रजापति समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें श्रद्धा के प्रतीक रूप में त्रिशूल भेंट किया।

प्रजापति समाज ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष ‘दक्ष प्रजापति धर्मशाला’ के निर्माण की मांग भी रखी। समाज का कहना है कि तीर्थ यात्रियों एवं समाज के लोगों को ठहरने हेतु सुविधाजनक स्थान की अत्यंत आवश्यकता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि प्रजापति, शंकर लाल प्रजापति, धर्मदेव आर्य, ऋषि देव आर्य, दिनेश प्रजापति एवं विजयपाल प्रजापति सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए समाज के सक्रिय सहयोग की सराहना की।

समाज के लोगों ने यात्रा के सफल संचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की और प्रशासन को शुभकामनाएं दीं।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर के एक निजी होटल में वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने कई मुद्दों को लेकर की एक सभा l

मुख्यमंत्री के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर सड़को व नालों का निरीक्षण जल भराव की समस्या पर गंभीर चर्चा