in

मुख्यमंत्री के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर सड़को व नालों का निरीक्षण जल भराव की समस्या पर गंभीर चर्चा

मुख्यमंत्री के आदेश पर NH 125 पर सड़क व नालों का निरीक्षण, जलभराव की समस्या पर गंभीर चर्चा

टनकपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में आज पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद पाठक के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 125 (NH-125) पर सड़क एवं नालों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में रेजीमेंट इंजीनियर की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान दीप चंद पाठक ने भारी वर्षा के कारण सड़क किनारे हो रहे जलभराव और नालियों में जमा हो रहे कचरे की गंभीर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने इस समस्या के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से बात की और उचित कार्ययोजना बनाने पर बल दिया।

 

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि प्रजापति, वार्ड नंबर 5 की सभासद वर्षा शर्मा, वार्ड नंबर 6 की सभासद साव्या वाल्मीकि तथा पूर्व वार्ड सदस्य चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने का भरोसा जताया।

 

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और अपेक्षा जताई कि जल्द ही जलभराव और सफाई की समस्याओं से राहत मिलेगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को रवाना करने पहुंचे यह मुख्यमंत्री को प्रजापति समाज ने भेंट किया त्रिशूल धर्मशाला निर्माण की उठाई मांग-

‘आदि अद्वैत संस्थान’ ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास का निरीक्षण, छात्रों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री l