in , , , , , , , ,

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर टनकपुर में भव्य समारोह, दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ महान विभूति को किया नमन, खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर टनकपुर में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार समेत खेल जगत से जुड़े लोगों ने किया पुष्पांजलि अर्पण, विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

टनकपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति टनकपुर के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने तथा पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष विपिन कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह पाटनी, अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव धनंजय गुप्ता तथा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर सहित विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर बुधवार, 9 सितंबर 2026 को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता एवं सफल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों एवं खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

समारोह के सफल आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई एवं खेल प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें छीनीगोठ विद्यालय के पीटीआई रचित वल्दिया, गैंडाखाली विद्यालय के पीटीआई सी.एस. खोलिया, राधे हरि इंटर कॉलेज के पीटीआई ललित मोहन भट्ट, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पीटीआई ममता बिष्ट, एमडीएम स्कूल की पीटीआई निकिता भट्ट तथा विजन पब्लिक स्कूल की पीटीआई अंकिता बोहरा शामिल रहे।

इसके अलावा स्टेडियम बॉक्सिंग कोच सूरज पाण्डेय, वॉलीबॉल कोच आशा पाण्डेय, एथलेटिक्स कोच आकाशदीप, फुटबॉल कोच गौरव खोलिया, हॉकी कोच प्रकाश सिंह तथा हैंडबॉल कोच महेश चुफाल की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। खेलों के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना से जोड़ने के साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच एवं प्रोत्साहन देना भी बेहद जरूरी है।

जयंती समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने से उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बनबसा में एसएसबी, SOG और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप, दुकान से 1,323 प्रोक्सियोम-स्पास कैप्सूल समेत साइकोट्रोपिक पदार्थ और भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद

चम्पावत पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर 396 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी कब्जे में