in , , , , , , , , ,

बनबसा में एसएसबी, SOG और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप, दुकान से 1,323 प्रोक्सियोम-स्पास कैप्सूल समेत साइकोट्रोपिक पदार्थ और भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद

सीमा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट, एसएसबी-SOG और बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइकोट्रोपिक पदार्थ, कोडिन कफ सिरप और ₹9,060 भारतीय व ₹30,700 नेपाली मुद्रा जब्त

बनबसा। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मीना बाजार और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक दुकान से बड़ी मात्रा में साइकोट्रोपिक पदार्थ तथा भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद की गई। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में मिली सूचना के आधार पर यह संयुक्त छापेमारी 8 सितंबर 2026 को की गई। कार्रवाई 57वीं वाहिनी एसएसबी, सितारगंज के कार्यवाहक कमांडेंट जसबीर सिंह के निर्देशन में नियमानुसार संपन्न हुई। संयुक्त टीम ने बनबसा के मीना बाजार एवं रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध दुकान पर छापेमारी कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टीम को प्रोक्सियोम-स्पास के 1,323 कैप्सूल, अल्प्राजोलम की 126 टैबलेट, वेट वीकेयर के 100 कैप्सूल तथा कोडिन युक्त कफ सिरप की 10 बोतलें बरामद हुईं। इसके अतिरिक्त मौके से भारतीय मुद्रा ₹9,060 और नेपाली मुद्रा ₹30,700 भी बरामद की गई।

संयुक्त टीम ने बरामद साइकोट्रोपिक पदार्थ और नगदी को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए संबंधित व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीमा क्षेत्र में इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और आपसी समन्वय के तौर पर देखा जा रहा है।

एसएसबी समवाय बनबसा की टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक संदीप कुमार ने किया। टीम में मुख्य आरक्षी योगेश कुमार, मुख्य आरक्षी गोरख नाथ सिंह और आरक्षी जीतेन्द्र कुमार शामिल रहे।

वहीं एसओजी टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक कमलेश भट्ट ने किया। टीम में मुख्य आरक्षी तपेन्द्र जोशी, मोहम्मद नासिर, आरक्षी ललित, उमेश राज और सूरज कुमार शामिल रहे।

बनबसा पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी नें कुरैशी और आरक्षी मनीष मेहरा शामिल रहे। संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर टनकपुर में खेलों का उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाओं ने दिखाया हुनर, विजेता खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर टनकपुर में भव्य समारोह, दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ महान विभूति को किया नमन, खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित