टनकपुर। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष भुवन चंद जोशी की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सामान्य ज्ञान पर आधारित इस लिखित प्रतियोगिता में शहर के 15 विद्यालयों के कुल 1070 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 673 तथा सीनियर वर्ग के 397 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वहीं विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने भी प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विशेष रुचि और सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के संयोजक अंकुर टंडन ने बताया कि लिखित प्रतियोगिता के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में आयोजित होने वाली मौखिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।


कार्यक्रम में परिषद के सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती कल्पना अग्रवाल, संरक्षक राजीव कुमार आर्य सहित दीपक शारदा, कैलाश गहतौड़ी, राजीव अग्रवाल, रवि प्रजापति, शशांक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, संजय बृजवासी, नवल किशोर तिवारी, दीपक जैन, गिरीश शर्मा, अनुपम शर्मा, राधेश्याम, ऋषि उपाध्याय, मनुश्रवा आर्य, श्रीमती अनीता शारदा, छवि गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, विम्मी आर्या, सरिता गर्ग एवं शिखा शारदा सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, भारत के इतिहास, संस्कृति और देश के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य भी प्रमुख रूप से दिखाई दिया।


रिपोर्टर – शुभम गौड़


