in , , , , , , , , ,

घर के पास बाघ का खूनी हमला, 17 वर्षीय ईश्वर गंभीर घायल—मुख्यमंत्री धामी ने परिवार को दी सांत्वना, चिकित्सकों को तत्काल बेहतर इलाज के निर्देश

बग्गा-54 में घर के नजदीक बाघ ने किशोर को बनाया निशाना, ईश्वर गंभीर घायल; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को इलाके में गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

टनकपुर/चंपावत। बग्गा-54 क्षेत्र में घर के पास बाघ के हमले से एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान ईश्वर पुत्र खुशहाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि ईश्वर घर के आसपास मौजूद था, तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल ईश्वर का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायल किशोर के पिता खुशहाल सिंह से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

मुख्यमंत्री ने सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सकों से भी फोन पर बातचीत कर घायल किशोर के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उसे तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को भी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश देते हुए प्रभावित इलाके में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

बाघ के हमले की इस घटना के बाद बग्गा-54 क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बग्गा-54 में घर के पास 17 वर्षीय किशोर पर बाघ ने किया हमला, गंभीर घायल ईश्वर का हल्द्वानी में इलाज; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिता से फोन पर की बात

राष्ट्रीय खेल दिवस पर टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का महासंग्राम, अंडर-23 हॉकी में टनकपुर स्टेडियम ए ने बी टीम को 5-3 से दी करारी शिकस्त