in , , , , , , , ,

बनबसा में गौ माता के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास, बजरंग दल ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

बनबसा में गौ माता के साथ कथित अशोभनीय कृत्य से मचा बवाल, बजरंग दल ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, सख्त कार्रवाई की उठी मांग

बनबसा/चम्पावत। बनबसा क्षेत्र में गौ माता के साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता ने थाना प्रभारी, बनबसा को लिखित शिकायत देकर सोहेल खान नामक व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र के अनुसार, आरोप है कि बीती रात सोहेल खान ने गौ माता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना का वीडियो उपलब्ध है और उसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उक्त व्यक्ति पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुका है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस कथित घटना से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बजरंग दल ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हर-हर महादेव के जयघोष के बीच टनकपुर से बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 11 अगस्त को होगी वापसी”

टनकपुर पावर स्टेशन में हरेला महोत्सव की अनूठी पहल, फलदार पौधों के रोपण के साथ पर्यावरण बचाने का दिया मजबूत संदेश