in , , , , , , , ,

टनकपुर पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, जुलाई 2026 में रिकॉर्ड 74.115 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर बनाया नया कीर्तिमान

तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का शानदार परिणाम, टनकपुर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन का नया इतिहास लिखा

टनकपुर/चंपावत। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जुलाई 2026 में अब तक का सर्वाधिक 74.115 मिलियन यूनिट मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। इस उपलब्धि के साथ पावर स्टेशन ने परियोजना की स्थापना के बाद का नया उत्पादन रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

इससे पहले सर्वाधिक मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड अगस्त 2023 में 72.849 मिलियन यूनिट का था, जिसे जुलाई 2026 में पीछे छोड़ते हुए टनकपुर पावर स्टेशन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि बेहतर तकनीकी प्रबंधन, कुशल संचालन और पूरी टीम की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।

इस अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक नया रिकॉर्ड नहीं, बल्कि पूरे पावर स्टेशन परिवार की निष्ठा, समर्पण, तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्यशैली, कुशल प्रचालन योजना और मजबूत टीम भावना का प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी टनकपुर पावर स्टेशन इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और एनएचपीसी के उत्कृष्ट पावर स्टेशनों में अपनी पहचान को और मजबूत बनाए रखेगा।

यह उपलब्धि न केवल टनकपुर पावर स्टेशन के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उत्तराखंड और देश के ऊर्जा क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली के सहयोग से टनकपुर पावर स्टेशन में लगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 121 कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का जन्मदिवस सेवा, संगठन और श्रद्धा के साथ मनाया, भाजपा टनकपुर मंडल की मासिक बैठक के बाद हुए धार्मिक कार्यक्रम