in , , , , , , , ,

टनकपुर से नांदेड तक सीधी रेल सेवा का शुभारंभ, शाहजहाँपुर तक बढ़ी टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक रेल संपर्क हुआ मजबूत, टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस सहित तीन रेल सेवाओं का केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के टनकपुर से आज रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और अजय टम्टा ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

नई रेल सेवाओं से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। खासकर कुमाऊँ क्षेत्र के यात्रियों, तीर्थयात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है और यात्रियों की सुविधा के लिए नई ट्रेनें तथा सामान्य श्रेणी के नए कोच लगातार जोड़े जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आस्था, पर्यटन और सांस्कृतिक एकता का नया सेतु बनेगी। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस को धार्मिक और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नई रेल सेवाओं को क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 वर्षों में एक हजार से अधिक लोगों को नई जिंदगी देने वाले जल प्रहरी रविंद्र सिंह उर्फ पहलवान और उनकी टीम का टनकपुर में सम्मान, जिला पंचायत ने किया साहस को सलाम।

“एक्शन मोड में डीएम मनीष कुमार: औचक निरीक्षण में खुली बिजली विभाग की लापरवाही, बिना अनुमति गायब मिले कर्मचारी, सख्त कार्रवाई के निर्देश”