मानसून पूर्व नाला सफाई अभियान में आई तेजी, बड़े नाले की जेसीबी से कराई गई तलीझाड़ सफाई 🚜
नगर पालिका परिषद द्वारा आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 4 एवं 11 के मध्य स्थित बड़े नाले की जेसीबी मशीन के माध्यम से गहन तलीझाड़ सफाई कराई गई।
यह सफाई कार्य नगर पालिका परिषद एवं kpsgroup.in� के सुपरवाइजर शिवम शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान नाले में जमी गाद, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाने का कार्य किया गया, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने बताया कि मानसून से पूर्व नगर के सभी प्रमुख नालों एवं नालियों की चरणबद्ध तरीके से व्यापक सफाई कराई जा रही है। आवश्यकता अनुसार जेसीबी मशीनों का उपयोग कर नालों की गहराई तक सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और नागरिकों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालियों एवं नालों में कूड़ा-कचरा न डालें तथा स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त नगर के निर्माण में सहयोग करें। नालों में कूड़ा डालते हुए पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
“स्वच्छ नगर, सुरक्षित नगर और जलभराव मुक्त नगर” के संकल्प के साथ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


