in , , , , , , , , ,

टनकपुर की विष्णुपुरी कॉलोनी में गंदे पानी का संकट, नलों से निकल रहे कीड़े

वार्ड 11 में एक महीने से दूषित जल आपूर्ति, लोगों में बीमारी का डर

टनकपुर। वार्ड नंबर 11, विष्णुपुरी कॉलोनी में पिछले एक महीने से गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। स्थानीय निवासी जागेश्वरी देवी के मकान में पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत सामने आई है। यही समस्या आसपास के कई घरों में भी देखी जा रही है, जिनमें राकेश जुयाल का मकान भी शामिल है।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है, जिसमें काई और कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं। इस दूषित पानी के कारण लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पानी न केवल पीने योग्य नहीं है बल्कि पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्यों के लिए भी अनुपयुक्त है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। दूषित पानी के सेवन से संक्रामक और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कॉलोनी के लोग लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड जूनियर एथलेटिक्स: चंपावत बना चैंपियन, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य जूनियर एथलेटिक्स में हासिल किया पहला स्थान

डीएम के हस्तक्षेप से 1 घंटे में हल हुआ गंदे पानी का संकट मीडिया की खबर का असर, टनकपुर में तुरंत सुधरी जल आपूर्ति