जनपद चम्पावत के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।
राजकीय आदर्श विद्यालय नरसिंहडांडा की छात्रा प्रतिज्ञा, राजकीय आदर्श विद्यालय फोर्ती की छात्रा शिवानी बगौली तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छात्रा सपना बिष्ट ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इन सभी प्रतिभाशाली छात्राओं ने शिक्षिका वंदना जोशी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपनी उत्कृष्ट तैयारी का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्राओं ने कठिन परिश्रम और समर्पण का परिचय दिया, जिससे उनके ज्ञान और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत श्री मान सिंह जी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी चम्पावत श्री भारत जोशी जी ने छात्राओं और विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।
विद्यालय के शिक्षकों—श्रीमती नीलम वर्मा, श्री अर्पित शर्मा, रश्मि उपाध्याय, जहीर अब्बास तथा श्री कमल राय सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की आशा व्यक्त की।

यह सफलता न केवल छात्राओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का भी प्रतीक है। जनपद चम्पावत के लिए यह गर्व का क्षण है, जो आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


