in , , , , , , , ,

टनकपुर स्टेडियम को मिला नया नाम, अब “स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम” के रूप में होगी पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखा गया टनकपुर स्टेडियम

टनकपुर से एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक खबर सामने आई है। माननीय मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 338/2024 के अंतर्गत एक बड़ी घोषणा अब पूर्ण रूप से साकार हो चुकी है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद टनकपुर में निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम अब स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखा गया है। अब यह स्टेडियम “स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम” के नाम से जाना जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता और संवेदनशील नेतृत्व की सराहना की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय न केवल एक जनप्रतिनिधि के योगदान का सम्मान है, बल्कि समाज के प्रति उनके समर्पण को भी अमर बनाने का प्रयास है।

स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्हें क्षेत्र में “गरीबों का मसीहा” कहा जाता था। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, युवा और व्यापारी—सभी के साथ समान रूप से तालमेल बनाकर चलते थे। उनका व्यवहार सरल, सहज और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण वे लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास, युवाओं के उत्थान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए। आज उनके नाम पर स्टेडियम का नामकरण होना उनके योगदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

टनकपुर के नागरिकों में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह और गर्व का माहौल है। यह स्टेडियम अब न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का केंद्र बनेगा, बल्कि स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी के प्रेरणादायक जीवन की याद भी दिलाता रहेगा।

इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर अग्निशमन विभाग की सराहनीय पहल, मॉक ड्रिल के जरिए जवानों को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के गुर,

चम्पावत की बेटियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, मैथ्स विजार्ड व स्पैल जीनियस में प्रतिभाग