स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा – “जन सेवा ही मेरा धर्म”
टनकपुर।
आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को भारतीय जन चेतना परिषद के तत्वावधान में परिषद के पूर्व चेयरमैन स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर को परिषद ने विशेष रूप से “जन चेतना दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सभासद एवं व्यापारिक नेता श्री भगवत सरन द्वारा स्व. श्री प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं अनावरण कर किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता श्री नवल किशोर ने की, जबकि संचालन का दायित्व एडवोकेट श्री विनोद प्रकाश, संरक्षक – भारतीय जन चेतना परिषद, ने निभाया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री नारायण वाल्मीकि, सुश्री तुलसी कुंवर (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), श्री कमलेश वाल्मीकि (अध्यक्ष, देवभूमि कर्मचारी संघ) सहित अन्य वक्ताओं ने श्री चन्दी प्रसाद जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी सदैव शोषितों, वंचितों और गरीबों की सेवा में समर्पित रहे। जन सेवा को उन्होंने अपना धर्म माना और मैं भी उसी पथ पर चलने का संकल्प दोहराता हूँ। नगर का चहुमुखी विकास ही मेरा लक्ष्य है।”
श्री विपिन कुमार ने आगे कहा कि उन्हें अपने दादाजी स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी से सदैव प्रेरणा मिली है — विकास की राह पर आगे बढ़ने और कमजोर वर्गों की सेवा करने की प्रेरणा। उन्होंने श्री प्रसाद जी के कार्यकाल में शिक्षा, पेयजल, संपर्क मार्ग और बस्तियों के विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया।

कार्यक्रम में सभासद श्री शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्री दिनेश कुमार, कु. सब्या वाल्मीकि, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती हंसा जोशी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती ममता गंगवार, श्रीमती रूचि, श्रीमती प्रेमा वर्मा, श्री फिरोज अंसारी, डॉ. मो. हुसैन, श्री अनूप सिंह यादव, श्री रामपाल गंगवार, श्री मुकेश कश्यप, श्री अन्नू सिंह राठौर, तथा भारतीय जन चेतना परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निशा, श्रीमती शशिकला, श्री अजय कुमार, श्री मुरली मनोहर आदि गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा राम धुन प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। तत्पश्चात संस्था द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया तथा सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी गणमान्यों ने संकल्प लिया कि स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा और विकास की राह को आगे बढ़ाया जाएगा।








