in , , , , , , , ,

राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष में टनकपुर बना रोजगार का केंद्र

टनकपुर में रोजगार का महाकुंभ — 25 कंपनियों ने दी रोजगार की सौगात

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर टनकपुर में रोजगार का महाकुंभ — 54 अभ्यर्थियों का चयन, 466 को मिला सुनहरा अवसर

 

टनकपुर।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन चंपावत एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के प्रांगण में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांगण में युवाओं का जोश और उम्मीदें देखने लायक थीं।

 

जिला सेवायोजन अधिकारी चंपावत आर.के. पंत ने बताया कि इस रोजगार मेले में कुल 25 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रमुख रूप से पुखराज हेल्थकेयर प्रा. लि. रुद्रपुर, हेथा ऑर्गेनिक, लावा इंटरनेशनल, टेक्निकॉन इंडस्ट्रीज लि., G4S सिक्योर सॉल्यूशन्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बारबेक्यू नेशन, टाटा मोटर्स लि., समेसी एग्रोकेम, सोलर पावर देहरादून, श्री गणेशा कंसल्टेंट्स गोरखपुर आदि कंपनियाँ शामिल रहीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले जैसे आयोजन युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम हैं। उन्होंने कहा कि “प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक शिक्षित युवा को अपने कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।”

उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर सरकारी विभागों और निजी क्षेत्र के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और कौशल विकास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें।

 

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर की प्राचार्या डॉ. अनूपमा तिवारी ने महाविद्यालय में आयोजित इस रोजगार मेले को “छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण की दिशा में सार्थक पहल” बताया और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया कि युवाओं को इस प्रकार का अवसर महाविद्यालय स्तर पर प्रदान किया गया।

जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने बताया कि इस मेले में कुल 836 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जिनमें से 520 अभ्यर्थियों ने मेले में भाग लिया। इनमें से 54 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया जबकि 466 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी पिथौरागढ़ शंकर बोरा, तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पाठक, खजान पाठक, दीपक वर्मा, विकास कुमार, नवीन महर, देवेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज सनवाल और कृष्ण सिंह सौन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

रोजगार मेले के सफल आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि चंपावत जनपद में प्रशासन और युवाओं की साझी मेहनत राज्य के उज्जवल भविष्य की नींव रख रही है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डांडा ककनई में पराग्लाइडिंग कैंप 2025 की शानदार शुरुआत – युवाओं को मिलेगी नई उड़ान”

स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा — जन सेवा को समर्पित रहा उनका जीवन