in , , , , , , , , ,

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ

नगर पालिका टनकपुर ने किया समस्याओं का निस्तारण, जनता ने की सराहना

🌿 मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ

वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, विधिक जागरूकता और महिला समूहों की प्रदर्शनी ने बिखेरी नई रोशनी

टनकपुर। संवाददाता।

मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस (16 सितम्बर 2025) के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा वार्ड नं0 03 अम्बेडकर नगर स्थित आंगनबाड़ी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों को उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर जन्मदिवस को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए यादगार बनाया गया।

दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी श्री जी०एस० खाती द्वारा किया गया। इसके बाद संचालनकर्ता श्री हरीश भट्ट ने कार्यक्रम को गति प्रदान की और मा० अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री विपिन कुमार ने शिविर की प्रस्तावना रखी। इस दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर की ओर से मुख्यमंत्री जी को समस्त नगर की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

नगर पालिका टनकपुर की सराहनीय पहल

 

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा न सिर्फ शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की पहल की गई बल्कि स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण और जन-जागरूकता को भी विशेष मंच प्रदान किया गया।

महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसे सभी ने सराहा।

चिकित्सालय टनकपुर के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच और परामर्श किया।

विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने जन-जागरूकता हेतु स्टॉल लगाया।

 

पालिका लाईब्रेरी में चयनित अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

महिला स्वयं सहायता समूहों व सभासदगणों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

इसके साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण, गृहकर, केन्द्र पोषित योजनाओं आदि से जुड़ी समस्याओं के प्रार्थना पत्र भी शिविर के दौरान प्राप्त किए गए, ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके।

 

गणमान्यजनों की उपस्थिति

 

इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह कठायत, श्री भुवन चन्द्र पाण्डेय, श्री राजपाल चौहान, श्री दीपक रजवार, श्री रोहिताश अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, सुश्री तुलसी कुंवर, श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती सुनीता मुरारी, श्रीमती रीता कलखुड़िया, श्रीमती हंसा जोशी, सभासद श्री दिनेश कुमार, श्री हसीब अहमद, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती सविता बिष्ट समेत पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह बोहरा, सिटी मिशन मैनेजर श्री महेश चौहान, पालिका के कर्मचारी एवं समस्त पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

महिला शक्ति और नगर पालिका की प्रशंसा

 

यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद टनकपुर की सक्रिय कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष उदाहरण रहा। महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया। नगर पालिका द्वारा सामाजिक, स्वास्थ्य, कानूनी और पर्यावरणीय पहलुओं को एक ही मंच पर जोड़कर प्रस्तुत करना निश्चित ही सराहनीय है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर अंबेडकर नगर में हादसा – अचानक गिरे छज्जे ने छीनी एक परिवार की खुशियां

टनकपुर व चंपावत में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग, सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को मिली नई पहचान।