in , , , , , , , , ,

एबीवीपी का धरना 21वें दिन भी जारी, उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

टनकपुर में आक्रोशित छात्र-छात्राओं का विरोध, सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप

टनकपुर/चम्पावत।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई टनकपुर का अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं की मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही न होने से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

 

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

छात्र नेताओं का कहना है कि इतने दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जा रहा है, बावजूद इसके शासन-प्रशासन मौन बना हुआ है। अब संगठन किसी भी बड़े कदम से पीछे नहीं हटेगा।

 

इस मौके पर नगर मंत्री एबीवीपी सनी यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, छात्र नेता मिलन सिंह मल्ल, नगर सह मंत्री एबीवीपी प्रियंका महर, हिमांशी, पूर्णिमा, दीया पार्की, पारस, रोहन गडकोटी, पवन, पूजा समेत कई कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

एक सामान्य कार की कीमत से अधिक रुपयो में बिका एक खास नंबर 0001, 7 लाख 49 हजार रुपए में हुआ नीलाम।