in , , , , ,

टनकपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

अधिकार मित्र अमित कुमार ने महिलाओं को दिलाया निःशुल्क कानूनी मदद का भरोसा

टनकपुर/चम्पावत।

माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (चम्पावत) के आदेशानुसार वार्ड नंबर 11, विवेकानन्द इंटर कॉलेज टनकपुर के निकट एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में पी.एल.वी. अधिकार मित्र अमित कुमार ने महिलाओं को समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद एवं पात्र महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही महिलाओं को लोक अदालत की प्रक्रिया एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

प्रो. बोनो. नीतू देवी ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया।

 

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने इस जागरूकता शिविर को बेहद उपयोगी बताया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना की।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर के ग्राम बस्तिया में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

एबीवीपी का धरना 21वें दिन भी जारी, उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका