आज दिनांक 10/9/2025 दिन बुधवार स्थान ग्राम बस्तिया ( टनकपुर ) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर लगाया और मुकदमा मुक्त गांव अभियान चलाया गया।

आज विधिक जागरूकता के क्रम मे ग्राम प्रधान सरोज देवी एवं अन्य बुद्धि जीवी लोगों से संपर्क करने पर पता चला वर्तमान मे कोई मुकदमा गांव मे नहीं चल रहा है
विधिक जागरूकता शिविर मे plv बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा साथी प्रोजेक्ट अभियान के तहत अनाथ बच्चों को मिलने वाली सुविधा एवं उनके आधार बनाने की सुविधा की जानकारी दी ,
कोतवाली टनकपुर की टीम मे हितेश वर्मा, राम लाल जी, सोभा शर्मा द्वारा लोगों को नशे के खिलाफ लोगो को जागरूकता लाते हुए कानून की विधिक जानकारी दी और नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया ।

Plv इजहार अली द्वारा बच्चों मे फ़ैल रहे विभिन्न प्रकार के नशे उनकी रोकथाम एवं मादक द्रब्य नशे और हेल्प लाईन ना 14446,1933 की विधिक जानकारी दी गई।
Plv हरीश गौड़ द्वारा जेनरिक दवा क्यू उपयोगी है, लाभकारी और विश्वनीय है, ब्रांडेड दवा की तुलना मे अधिक सस्ती है, fda द्वारा अनुमोदित है जानकारी दी
Plv रीता कनोजिया ने साइबर क्राइम, साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,डिजिटल अरेष्ट की जानकारी दी
Plv प्रियंका पचोली द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,बाल श्रम, बाल विवाह, पुलिस हेल्पलाइन 112,महिला हेल्पलाइन 1091,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी ।
सामाजिक कार्यकर्त्ता हरीश लापड जी द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता शिविर की प्रशंसा की और भविष्य मे भी इस तरह के जागरूकता शिविर करने की जरुरत बताई गई।
Plv (अधिकार मित्र) इज़हार अली
Plv (अधिकार मित्र) बिजेंद्र अग्रवाल
Plv (अधिकार मित्र )हरीश गौड़
Plv (अधिकार मित्र) रीता कनोजिया
Plv (अधिकार मित्र) प्रियंका पचोली


