in , , , ,

स्वतंत्रता दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन l

स्वतंत्रता दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन l

टनकपुर /चंपावत

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बूम वन क्षेत्र अंतर्गत गंगा स्वच्छता शपथ एवं ‘गंगा अभियान’ के तहत राजि कार्यालय परिसर सूखीढांग, अमृत सरोवर सूखीढांग, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तिया और राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी संचालित किया गया।

 

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, वन विभाग अधिकारियों/कर्मचारियों, ग्राम प्रधान जौल/श्याला एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ‘नमामि गंगे’ के तहत सभी उपस्थित जनों ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी बूम वन क्षेत्र (सूखीढांग) के नेतृत्व में वन दरोगा, वन कर्मी, विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने मिलकर पौधारोपण किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

 

मुख्य प्रतिभागी:

गुलजार हुसैन (वन क्षेत्राधिकारी बूम क्षेत्र)

नीरज चंद्र जोशी (वन दरोगा)

भरत सिंह नेगी (वन दरोगा)

महेश सिंह अधिकारी (वन दरोगा)

ऋषिपाल जोशी( वन दरोगा)

लालमणि जोशी(बीट अधिकारी)

त्रिलोक चंद जोशी (वन रक्षक)

सीo पीo सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज)

जितेंद्र कुमार सिंह (प्रधानाचार्य बरसीया)

श्रवण कुमार सिंह

प्रधानाध्यापक बस्तियां ग्राम प्रधान जौल/ श्याला समेत कई लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पौधारोपण और स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस l

टनकपुर फायर स्टेशन में गरिमामय तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस l