in , , , ,

टनकपुर फायर स्टेशन में गरिमामय तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस l

अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फहराया गया तिरंगा, हुआ सम्मान समारोह l

टनकपुर फायर स्टेशन में सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजे गए पदाधिकारी, परिसर में चला सफाई अभियान l

टनकपुर (चम्पावत)। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर आज फायर स्टेशन टनकपुर में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई।

इस दौरान सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर देशभक्ति के माहौल के बीच फायर स्टेशन के समस्त कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई अभियान में भी भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वतंत्रता दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन l

“स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए राकेश अग्रवाल का मिठास भरा तोहफ़ा” l