रक्षाबंधन पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियाँ तेज, समन्वय बैठकें सम्पन्न।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का दिनांक 8 अगस्त 2025 को टनकपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति, आमबाग में आगमन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी क्रम में आज दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

प्रथम बैठक मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री शिवराज सिंह कथायत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा श्रीमती रेखा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष टनकपुर सुश्री तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कलखुड़िया, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री रवि प्रजापति, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अमजद हुसैन, मंडल महामंत्री श्री कुमुद जोशी, श्री हरीश कलोनी, वरिष्ठ कार्यकर्त्री श्रीमती हंसा जोशी, श्रीमती विद्या जुकरिया, श्रीमती अनीता यादव, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टनकपुर क्षेत्र के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का भव्य स्वागत भी किया गया।

द्वितीय समन्वय बैठक अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभागीय समन्वय एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, उप जिलाधिकारी श्री आकाश जोशी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी श्री अंकेश नौडियाल, आरटीओ श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री धीरज कार्की, तथा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्री लक्ष्मण सिंह सामंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी विभागों को समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


