in , , , , , ,

टनकपुर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुआ पत्रकार प्रेस परिषद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी पत्रकारों का सम्मान l

“अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे शुभम गौड़, नोडल अधिकारी बृजवाल ने पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत”

टनकपुर/चंपावत:

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) इकाई के अध्यक्ष शुभम गौड़ का आज भव्य स्वागत किया गया।

नोडल अधिकारी बृजवाल जी द्वारा अध्यक्ष शुभम गौड़, महामंत्री राजीव गुप्ता, सचिव विनोद जोशी और संगठन मंत्री नवीन भट्ट समेत संगठन के सभी साथियों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव ने संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा,

“आज पत्रकारिता में युवाओं का सक्रिय होना गर्व का विषय है। शुभम गौड़ जैसे नेतृत्व से उम्मीद है कि पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी और यह टीम समाज और सरकार के बीच एक मजबूत पुल का कार्य करेगी।”

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) इकाई टनकपुर-चंपावत के नव नियुक्त अध्यक्ष शुभम गौड़, महामंत्री राजीव गुप्ता, सचिव विनोद जोशी और संगठन मंत्री नवीन भट्ट का नोडल अधिकारी बृजवाल जी द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। पत्रकार प्रेस परिषद कार्यकारिणी के अन्य पत्रकार जो निजी कारणों के चलते अनुपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सूरी पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह महर संरक्षक इकाई के सभी वरिष्ठ पत्रकारों आबिद हुसैन, चमन भदोरिया, शंकर जोशी, मयंक पन्त तथा अन्य पत्रकारों को बधाई दी l

 

वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव जी जो दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, ने इस युवा टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा,

“शुभम गौड़ के नेतृत्व में संगठन एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। सरकार की योजनाओं को आम जन तक पारदर्शिता से पहुँचाने और पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य यही टीम करेगी।”

 

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का यह समन्वय निश्चित रूप से समाज के हित में कार्य करेगा। वही शुभम गौड़ ने वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव जी की उपस्थिति को अपने लिए महत्वपूर्ण बताया इसके लिए उनका विशेष आभार जताया तथा उनका आशीर्वाद लिया, 

इसी कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज कठायत भी मौजूद रहे l

 

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्राम सभा गुदमी में उठी बदलाव की मांग, भरत प्रसाद ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी l

“रक्षाबंधन पर टनकपुर आगमन की तैयारी में जुटा कैंप कार्यालय, सीएम धामी के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न”