बनबसा / चंपावत
ग्राम सभा गुदमी में इस बार ग्राम प्रधान पद का चुनाव रोचक होने जा रहा है। क्षेत्र के सक्रिय और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले भरत प्रसाद ने गांव की तरक्की और पारदर्शी नेतृत्व के उद्देश्य से चुनावी मैदान में कदम रखा है। वह इस बार “आइसक्रीम” चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भरत प्रसाद न केवल एक शिक्षित और कर्मठ युवा हैं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें गांव के युवाओं और बुजुर्गों के बीच खास पहचान दिलाई है। इतिहास विषय में स्नातकोत्तर (M.A. History) करने वाले भरत प्रसाद और ग्रामीणो का मानना है कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में गांव के विकास को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं हुए, जिससे ग्रामीणों को वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा गुदमी की जनता अब बदलाव चाहती है। उनका लक्ष्य है कि हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे, युवाओं को अवसर मिले और ग्रामीण योजनाओं में पारदर्शिता लाई जाए। बैनर के माध्यम से उन्होंने अपील की है –
“आओ मिलकर एक बेहतर कल बनाएं…”
भरत प्रसाद ने जनता से “आइसक्रीम” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उनके समर्थकों का मानना है कि भरत प्रसाद जैसे शिक्षित और जमीनी कार्यकर्ता को मौका मिलने से गांव में सकारात्मक बदलाव आएगा।


