मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवती की तुरंत की मदद, अस्पताल पहुंचाया

टनकपुर, पीलीभीत चुंगी:
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक सड़क दुर्घटना में घायल युवती की तत्परता से मदद की।

यह घटना उस समय की है जब टीम क्षेत्र भ्रमण से लौट रही थी। पीलीभीत चुंगी के पास टीम ने देखा कि एक युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है। युवती की पहचान अदिति (निवासी खटीमा) के रूप में हुई है।
टीम ने बिना देरी किए उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के साथ-साथ एक्सरे आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई।
घटना स्थल पर शशांक पांडे, बृजेश जोशी, राकेश चौड़ाकोटी तथा एलआईयू के नरेंद्र रावत उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी स्थिति को संवेदनशीलता के साथ संभाला।
🔴 सार्वजनिक अपील:
कृपया वाहन चलाते समय गति का नियंत्रण रखें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा है।


