जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार पुष्पा विश्वकर्मा का गांव-गांव जोरदार जनसंपर्क अभियान जारी l

टनकपुर /चंपावत
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनावी रण में उतरीं पुष्पा विश्वकर्मा इन दिनों गांव-गांव में जबरदस्त जनसंपर्क कर रही हैं। जनता का भरपूर समर्थन और उत्साह देखते हुए उनके पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है। उनका चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी है l

पुष्पा विश्वकर्मा पूर्व में ग्राम प्रधान के रूप में भी सराहनीय कार्य कर चुकी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में उनके प्रति विशेष विश्वास देखने को मिल रहा है। प्रचार के दौरान पुष्पा विश्वकर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके अपने समर्थक लगातार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार में जुटे हैं।
जनता के बीच पहुंचकर विकास की योजनाएं, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे उठाते हुए वे लगातार समर्थन मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात मेहनत करेंगी।
वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपचंद पाठक ने मीडिया से बातचीत में पुष्पा विश्वकर्मा को एक ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में उनके कार्यकाल में गांव में कई सकारात्मक बदलाव आए, जो आज भी लोगों को याद हैं।
इस दौरान दीपचंद पाठक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की भी सराहना की और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीण विकास का आधार बताया।
पुष्पा विश्वकर्मा के बढ़ते जनाधार और प्रचार अभियान की गूंज अब पूरे क्षेत्र में सुनाई देने लगी है। अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है, लेकिन फिलहाल पुष्पा विश्वकर्मा की उम्मीदवारी मजबूत दिखाई दे रही है।


