in , , , , , , , , ,

टनकपुर में सहायक सूचना अधिकारी की नियुक्ति की मांग, पत्रकारों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था हेतु पत्रकार प्रेस परिषद भारत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सौंपा ज्ञापन l

टनकपुर में सहायक सूचना अधिकारी की नियुक्ति की मांग, पत्रकारों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था हेतु पत्रकार प्रेस परिषद भारत ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे सौंपा ज्ञापन l

टनकपुर (चंपावत)।

पत्रकार प्रेस परिषद भारत की ओर से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया जिसमें टनकपुर में सहायक सूचना अधिकारी की नियुक्ति की मांग की गई है। परिषद ने कहा कि सीमांत क्षेत्र टनकपुर में पत्रकारों की संख्या बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक संवाद स्थापित करने के लिए सूचना विभाग का स्थायी प्रतिनिधि आवश्यक है।

ज्ञापन में टनकपुर तहसील के पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने, उनके लिए सर्व-सुविधा युक्त भवन की स्थापना और हेल्थ बीमा योजना का लाभ देने की मांग की गई। परिषद ने कहा कि पत्रकार न केवल सूचना का माध्यम हैं, बल्कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं जरूरी हैं।

ज्ञापन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, नगर अध्यक्ष शुभम गौड़, महामंत्री राजीव गुप्ता समेत अन्य पत्रकारों की ओर से सौंपा गया।

मौके पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर महर, सचिव विनोद जोशी, संगठन मंत्री नवीन भट्ट इत्यादि मौजूद रहे l

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रुचि धस्माना ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी l

“गांव-गांव, घर-घर पहुंच रही हैं पुष्पा विश्वकर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं संग जनसंपर्क में जुटीं”