in , , , , , ,

रुचि धस्माना ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी l

ग्राम पचपकरिया से रुचि धस्माना ग्राम प्रधान पद की सबसे प्रबल दावेदार l जनता का विश्वास रुचि धस्माना के साथ l

“रुचि धस्माना ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी, किया बदलाव का आह्वान” l चुनाव चिन्ह “आइसक्रीम” l

बनबसा ग्राम सभा पचपकरिया से ग्राम प्रधान पद हेतु रुचि धस्माना ने अपने नामांकन के साथ चुनावी मैदान में उतरते हुए जनता से समर्थन की अपील की है।

“आप करें समर्थन, हम करेंगे परिवर्तन”

के नारे के साथ वे ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और ईमानदारी को अपना मुख्य एजेंडा बता रही हैं।

शिक्षित, योग्य और कर्मठ प्रत्याशी के रूप में खुद को प्रस्तुत करते हुए रुचि धस्माना का चुनाव चिन्ह आइसक्रीम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि “चुनाव चिन्ह आइसक्रीम पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं”।

 

रुचि धस्माना एम.ए., एम.फिल., एल.एल.बी. शिक्षित उम्मीदवार हैं तथा वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व में रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य जैसे पदों पर कार्य कर चुकी हैं, जिससे उनका प्रशासनिक अनुभव स्पष्ट झलकता है।

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें ग्राम प्रधान चुना गया, तो वे शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगी और गांव को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

 

ग्रामीणों में इस बार एक नई उम्मीद के साथ रुचि धर्माना की उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं और चुनाव चिन्ह ‘आइसक्रीम’ को लेकर भी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इसी के साथ रुचि धस्माना ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अगर हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो महिलाओं को आगे आना ही पड़ेगा l

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ग्राम पंचायत छीनीगौठ से रवि कुमार ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी, ईमली चुनाव चिन्ह पर जीत का भरोसा”

टनकपुर में सहायक सूचना अधिकारी की नियुक्ति की मांग, पत्रकारों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था हेतु पत्रकार प्रेस परिषद भारत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सौंपा ज्ञापन l