in , , , , , ,

“ग्राम पंचायत छीनीगौठ से रवि कुमार ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी, ईमली चुनाव चिन्ह पर जीत का भरोसा”

पूर्व प्रधान दिलीप राम के पुत्र रवि कुमार ग्राम प्रधान पद के लिए मैदान में, ईमली चुनाव चिन्ह पर मांग रहे जनता का समर्थन

टनकपुर/छिनीगोठ तल्ली

ग्राम पंचायत छिनीगोठ तल्ली में ग्राम प्रधान पद के लिए इस बार युवा और ऊर्जावान प्रत्याशी रवि कुमार ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। रवि कुमार ‘ईमली’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं और जनता से अपील कर रहे हैं कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

 

रवि कुमार कोई आम प्रत्याशी नहीं, वे पूर्व ग्राम प्रधान दलीप राम के पुत्र हैं, जिन्होंने टनकपुर छीनीगोठ जैसे क्षेत्र में ग्राम प्रधान पद पर कार्य करते हुए जनता की सेवा की है। अपने पिता की छत्रछाया और मार्गदर्शन में पले-बढ़े रवि कुमार को बचपन से ही राजनीति और जनसेवा का अनुभव प्राप्त है। यही कारण है कि उनका राजनीतिक दृष्टिकोण परिपक्व और विकासोन्मुखी रहा है।

 

रवि कुमार एक जुझारू, कर्मठ, शिक्षित, ईमानदार, मिलनसार एवं संघर्षशील उम्मीदवार हैं। वे हर पल गांव की तरक्की के लिए तत्पर रहेंगे और ग्रामवासियों से जुड़कर विकास की दिशा में नए कदम उठाएंगे।

 

पूर्व प्रधान दिलीप राम ने भी अपने बेटे के लिए समर्थन व्यक्त करते हुए जनता से अपील की है कि वे ‘ईमली’ चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर रवि कुमार को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि रवि कुमार में नेतृत्व की सभी योग्यताएं हैं और वे गांव को नई दिशा देने में सक्षम हैं।

 

रवि कुमार का यह दावा है कि यदि उन्हें ग्राम प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे पारदर्शिता, जनसंपर्क और नवाचार के बल पर छिनीगोठ को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करेंगे l

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ग्राम पंचायत छीनीगौठ से रवि कुमार ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी, ईमली चुनाव चिन्ह पर जीत का भरोसा”

रुचि धस्माना ने ग्राम प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी l