in , , , , , , , ,

खटीमा में भक्ति और श्रद्धा का संगम, अग्रवाल महासभा ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव, कथा के बाद हुआ भव्य भंडारा

भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ अग्रसेन धर्मशाला परिसर, अग्रवाल महासभा के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु

खटीमा में भक्ति और श्रद्धा का संगम, अग्रवाल महासभा ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव।

खटीमा। अग्रवाल महासभा की ओर से गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ अग्रसेन धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता कर भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नेतराम जी द्वारा भगवान गोवर्धन की कथा के वाचन के साथ हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए गोवर्धन पर्वत की महिमा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के संदेश को भी विस्तार से बताया।

कथा के उपरांत भगवान गोवर्धन को विधि-विधान से अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा वातावरण भक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में संयोजक प्रवीण कंचल एवं सह-संयोजक कमल अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष ललित मित्तल, महामंत्री विपिन गोयल, कोषाध्यक्ष सोमित्र अग्रवाल, संदीप सिंघल, सुधीर गोयल, रचित अग्रवाल, गीताराम बंसल, अमरनाथ गोयल, संतलाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल एवं ईश्वर बंसल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं महिला संयोजिका नीलम गोयल के साथ रूपा मित्तल, निकिता गोयल, निधि अग्रवाल, सोनिया सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल एवं मंजू गोयल सहित समाज की महिलाओं ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

अग्रवाल महासभा का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकजुटता का सुंदर उदाहरण बना। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में राज्य मंत्री डॉ. नवीन चंद्र पंत का युवाओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन, संस्कृत भाषा, संस्कृति और सरकारी विभागीय योजनाओं पर हुआ सार्थक संवाद