in , , , , , , , , ,

दीपावली पर सहयोग मल्टीस्टेट की ‘उड़ान’ ने सलानी गोठ के नौनिहालों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, दोनों राजकीय विद्यालयों में वस्त्र एवं उपहार वितरित कर पेश की सामाजिक सरोकारों की मिसाल

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने आगे आई सहयोग मल्टीस्टेट, दीपावली पर वस्त्र वितरण कर पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल

 

टनकपुर, 5 नवंबर 2026।

दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी संदेश देता है। इसी भावना को साकार करते हुए सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, टनकपुर शाखा की ओर से अपने ‘उड़ान’ समूह के अंतर्गत सलानी गोठ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष क्लॉथ डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को वस्त्र एवं उपहार वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी संस्था ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटने का सराहनीय प्रयास किया। वस्त्र एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ ही जरूरतमंद बच्चों तक खुशियां पहुंचाना, उनके जीवन में सकारात्मकता का संचार करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। संस्था के इस प्रयास को विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, टनकपुर शाखा की ओर से ब्रांच मैनेजर विजय सिंह सुगड़ा, ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर ललित कुमार जोशी, ब्रांच चैनल मैनेजर सूरज आर्य सहित शाखा के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलानी गोठ के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या अन्नपूर्णा जोशी तथा शिक्षक जनार्दन खरकवाल, उमेश चंद्र जोशी, कैलाश पांडे एवं ममता गेहतोरी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास जारी रखेगी।

वास्तव में, किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना ही त्योहार की सबसे बड़ी खुशी है। सहयोग मल्टीस्टेट की यह पहल सामाजिक सहभागिता, सेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक सकारात्मक मिसाल बनकर सामने आई।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद का गठन, मिलन सिंह मल्ल बने अध्यक्ष, रोहन गरकोटी को उपाध्यक्ष, शुभम कुमार सचिव और महक पांडे को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नगर पालिका परिषद टनकपुर के द्वारा दीपावली पर टनकपुर को मिला उत्सव का नया स्वरूप, अध्यक्ष विपिन कुमार और सभासदों ने सजावट से लेकर सफाई, पेयजल और सुरक्षा तक तैयारियों में झोंकी ताकत